CM Dhami Reach Kedarnath : मुख्यमंत्री धामी पहुंचे केदारनाथ, 5 नवंबर को पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

CM Dhami Reach Kedarnath :  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। 5 नवम्बर को पीएम मोदी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया।

CM Dhami Reach Kedarnath :  तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी की मुलाकात

CM Dhami Reach Kedarnath

मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। सौहार्दपूर्ण बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

पीएम मोदी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था- सीएम धामी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। पूरी दुनिया के लोग यहां आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे। आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बङे पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण के काम हो चुके हैं। दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। आदि गुरू शंकराचार्य जी की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।  मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत,  सुबोध उनियाल भी थे।

ये भी पढ़ें- सरोवर नगरी में कैंसिल होती होटलों की बुकिंग, 18 अक्टूबर को आई आपदा के चलते ठप होता पर्यटन कारोबार

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Politics on Devasthanam : चुनाव से पहले देवस्थानम बोर्ड पर राजनीति तेज, नाराज तीर्थ पुरोहितों से मिलने पहुंच रहे पक्ष और विपक्ष

Wed Nov 3 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Politics on Devasthanam : उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड पर छिड़ी रार के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नाराज तीर्थ पुरोहितों को मना लिया है.खुद मुख्यमंत्री ने इस बात की पुष्टि की है.सीएम धामी आज खुद […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में