Himalaya Diwas 2023 हिमालय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Himalaya Diwas 2023 प्रदेश में आज हिमालय दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य हिमालय के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता उत्पन्न करना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय के संरक्षण में हम सभी की भागीदारी जरूरी है। हिमालय न केवल भारत, बल्कि विश्व की बहुत बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। यह हमारा भविष्य एवं विरासत दोनों है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हम सब की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों में सामाजिक विकास की आवश्यकता है। हमें इकॉलोजी व इकोनॉमी को साथ में रखते हुए कार्य करना होगा और हिमालय की जैव विविधता को संरक्षित करना होगा। जब हिमालय बचा रहेगा, तभी जीवन बचा रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय का किसी राज्य व देश के लिये ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिये महत्व है। हिमालय के संरक्षण का दायित्व, हम सभी का है। हिमालय के संरक्षण के लिये यहां की संस्कृति, नदियों व वनों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण उत्तराखंड वासियों के स्वभाव में है। हरेला जैसे पर्व, प्रकृति से जुड़ने की हमारे पूर्वजों की दूरगामी सोच का परिणाम है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

G 20 Summit In Delhi दिल्ली में g20 समिट के कारण लगी पाबंदियां, पर्यटकों को भाया पहाड़

Sat Sep 9 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it G 20 Summit In Delhi देवभूमि उत्तराखंड में एक बार फिर पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। दिल्ली में g20 समिट के कारण पाबंदियां लगाई गई है जिसके चलते दिल्ली वासी पहाड़ों की ओर रुख कर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में