Mou Sign In London : फ्रांसीसी कंपनी के साथ 2000 करोड़ के MoU हुआ साइन,सीएम धामी की मौजूदगी में लंदन में साइन हुआ MoU

Mou Sign In London : रोपवे के क्षेत्र में अग्रणी पोमा ग्रुप उत्तराखंड में दो हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में लंदन में पोमा ग्रुप ने यह करार किया है आपको बता दे की मुख्यमंत्री धामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के मद्देनजर लंदन दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई प्रमुख उद्योग घरानों से मुलाकात कर उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

 

Mou Sign In London

निवेश की इच्छा जाहिर

वही पोमा ग्रुप से राज्य सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने एमओयू साइन किया। धामी ने निवेशकों को आगामी दिसंबर माह में आयोजित होने वाली समिट के लिए आमंत्रित भी किया। उन्होंने कहा कि पोमा ग्रुप को उत्तराखंड में काम करने का बहुत पुराना अनुभव है। पोमा ग्रुप औली रोपवे में तकनीकी सहयोग भी प्रदान कर चुका है। साथ ही दून-मसूरी रोपवे और यमुनोत्री रोपवे प्रोजेक्ट्स में भी तकनीकी सहयोग कर रहा है। पोमा ग्रुप ने हरिद्वार समेत कई अन्य पर्यटन स्थलों में रोपवे को तकनीकी सहयोग और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए निवेश की इच्छा जाहिर की है।

 

ये भी पढ़ेंरुड़की रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी जायरीनों का पहुंचा जत्था, साबिर पाक दरगाह जाएंगे जायरीन

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dengue In Dehradun : देहरादून में डेंगू का लार्वा मिलने पर नगर निगम ने काटा 400 चालान, 12 लाख की धनराशि जुटाई

Wed Sep 27 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Dengue In Dehradun : शहर में बढ़ते डेंगू के प्रकोप की रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे हैं, जहां लगातार जगह-जगह फागिंग और लार्वीसाइड का छिड़काव किया जा रहा है, वही […]
Dengue In Dehradun

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में