Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले गरमाई सियासत, भाजपा ने महिला को टिकट न देने पर कांग्रेस पर उठाए सवाल

Election 2024 : भाजपा ने उत्तराखंड की एक भी लोकसभा सीट पर महिला को टिकट न देने पर कांग्रेस पर सवाल उठाए। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने इसे मातृ शक्ति का अपमान बताया। देहरादून में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नरेश बसंल ने कांग्रेस पर परिवारवादी पार्टी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वहां परिवार वालों के लिए तो जगह है लेकिन आधी आबादी के लिए कोई जगह नहीं है। यही वजह है कि कांग्रेस ने राज्य की एक भी सीट पर महिला उम्मीदवार नहीं उतारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के मुद्दों पर भ्रम फैलाकर राजनीति करती है, लेकिन एक भी महिला को टिकट नहीं दिया गया है।

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Holi 2024 : होली के रंगों में रंगी बीजेपी, सीएम और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लगाया गुलाल

Mon Mar 25 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Holi 2024 : देश भर में होली का त्यौहार बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है वहीं राजधानी देहरादून में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ होली का […]
Holi 2024

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में