Congress MLA Madan Bisht : द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिस्ट ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के खिलाफ एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में अग्निवीर योजना के खिलाफ होने जा रही अहम बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव भी पहुंच रहे हैं।
Congress MLA Madan Bisht : विधायक ने अपनी नाराजगी व्यक्त की
इस दौरान द्वाराहाट विधायक मदन बिस्ट ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रभारी को हटाए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को हटाया गया, सीएलपी लीडर हटाए गए, तो फिर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी को क्यों नहीं हटाया गया है।
उन्होंने कहा कि 2022 की चुनावी हार के बाद प्रदेश प्रभारी को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।