Vastu Defect : वैसे तो हिन्दू धर्म कई पौराणिक कहानियों से जुड़ा है। हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ को अधिक महत्व दिया गया है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पूजा की जाती है। ठीक उसी प्रकार हिन्दू धर्म में स्वस्तिक का भी अहम रोल है। ऐसी मान्यता है कि हिन्दू धर्म के लोग कोई भी शुभ कार्य करने से पहले स्वस्तिक का चिन्ह बनाते और उसकी पूजा करते हैं। स्वस्तिक चिन्ह को मंगल का प्रतीक भी माना गया है क्योंकि स्वस्तिक को पूजने से सभी कार्य सफल होते हैं।
Vastu Defect : स्वास्तिक चिन्ह की ये है मान्यता
हिंदू धर्म में जिस प्रकार चिन्हों को बहुत महत्व दिया गया है उनमें से एक स्वस्तिक चिन्ह भी है। जिसे मंगल का प्रतीक भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले पूजा स्थान पर स्वस्तिक बनाने और पूजने से सभी संकट दूर होते है जिससे घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है। स्वस्तिक चिन्ह को गणेश जी का प्रतीक भी माना गया है। केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि इसका वास्त—शास्त्र के अनुसार स्वस्तिक चिन्ह बनाने से वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है।
घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह अवश्य
Vastu Defect : अगर आप भी वास्तु दोष से परेशान हो चुके है तो सबसे पहले ये निश्चित कर लें कि आपके घर के मुख्य दरवाजे में स्वास्तिक चिन्ह बना हैं या नहीं। घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने के लिए घर का मुख्य द्वार बेहद खास माना जाता है। इसलिए वास्तु दोष से छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ स्वस्तिक का चिन्ह अवश्य बनाए। ऐसा करने से मुक्ति के साथ ही सकारात्मक उर्जा मिलती है और घर में सुख—समृद्धि भी आती है।
Vastu Defect : घर के पूजा स्थल में अवश्य बनाएं स्वास्तिक
अगर आप भी वास्तु दोष से परेशान है तो अब घबराइए नहीं बल्कि अपने घर के पूजा स्थल में स्वस्तिक चिन्ह अवश्य बनाएं इससे आपके संकट तो दूर होंगे ही साथ ही आप पर हमेशा भगवान की कृपा बनी रहेगी। देवस्थान पर स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं और उस पर भगवान की मूर्ति स्थापित करें ऐसा करने से आप वास्तु दोष से मुक्त हो सकते है।
घर की तिजोरी में बनाएं स्वास्तिक चिन्ह
अगर आप भी धन की समस्या से लगातार जूझ रहे तो अब आप धन की समस्या से समाधन पा सकते है। इसके लिए आप घर की तिजोरी में स्वस्तिक चिन्ह बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रश्न होगी और आपको धन की कमी नहीं होगी।
Vastu Defect : घर के आंगन में बनाएं स्वास्तिक चिन्ह
वास्तु—शास्त्र के अनुसान घर के आंगन के बीचों—बीच स्वस्तिक चिन्ह बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर के आंगन में घोबर से स्वस्तिक चिन्ह बनाने से आपके पित्रों की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी। साथ ही आंगन में स्वस्तिक का चिन्ह बनाने से घर में सकारात्क उर्जा का संचार होगा।