BJP’s attack On Harish Rawat : हरक के कांग्रेस में जाने के बाद राजनीति हुई गर्म, भाजपा ने हरदा पर बोला हमला

BJP's attack On Harish Rawat :

BJP’s attack On Harish Rawat : पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा ने हरीश रावत और कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आज पूरी तरह साबित हो गया है हरीश रावत और कांग्रेस पर लगे भ्रष्टाचार और राज्य विरोधी आरोप बिल्कुल सही हैं | पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की तरफ से जारी किए आधिकारिक बयान में कहा गया कि कल तक सार्वजनिक और मीडिया मंचों पर उनकी ही पोल खोलने वाले हरक को पार्टी में शामिल करने का तो यही अर्थ है कि उन्हें वह सभी आरोप स्वीकार है |

BJP’s attack On Harish Rawat :  आज उनको और कांग्रेस को वही उज्याडु बैल स्वीकार है- जोशी

BJP's attack On Harish Rawat :

उन्होने कहा कि कल तक हरीश रावत उनको लोकतन्त्र का हत्यारा बताते हुए पानी पी-पी कर अनेकों अलंकारों से सुशोभित कर रहे थे | आज उनको और कांग्रेस को वही उज्याडु बैल स्वीकार है | उन्हे जनता के सामने अपने इस हृदय परिवर्तन के कारणों को स्पष्ट करना चाहिए अन्यथा जनता से गलतबयानी के लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए | इस सारे प्रकरण के बाद भाजपा को भरोसा है कि जनता में भी उनकी पोल खुल गयी है और अब अब न केवल हरीश रावत और बल्कि किसी भी कांग्रेस नेता की बातों पर भरोसा नहीं करने वाली है | इसलिए उनका सकारात्मक वोट प्रदेश में भाजपा की पुनः सरकार बनाने के पक्ष में पड़ने वाला है |

ये भी पढ़ें – जन सुझाव पेटिका एकत्रीकरण अभियान पूर्ण, 120 सुझाव पेटिका और ऑनलाइन माध्यम से 78610 मिले सुझाव

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand Assembly Election 2022 : नॉमिनेशन के पहले दिन देहरादून में बिके 100 नामांकन पत्र

Fri Jan 21 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Uttarakhand Assembly Election 2022 : देहरादून- नॉमिनेशन के पहले दिन देहरादून में बिके 100 नामांकन पत्र चकराता विधानसभा के लिए 12 नॉमिनेशन फॉर्म विकास नगर विधानसभा के लिए 11 नॉमिनेशन फार्म सहसपुर विधानसभा के लिए 10 […]
Uttarakhand Assembly Election 2022

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में