AAP Kisan Sankalp Yatra : मिशन 2022 के लिए तेज हुई आप की तैयारी, किसान संकल्प यात्रा पहुंची खटीमा

AAP Kisan Sankalp Yatra : उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा में 2022 के विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता को तीसरे विकल्प के रूप में अपने आप को पेश कर रही आम आदमी पार्टी की किसान संकल्प यात्रा आज उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा में पहुंची। किसान संकल्प यात्रा के खटीमा में पहुंचने पर आप पार्टी के पंजाब के सांसद भगवंत मान का आप पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

  AAP Kisan Sankalp Yatra : भगवंत मान ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

AAP Kisan Sankalp Yatra

आप पार्टी द्वारा रामलीला ग्राउंड में आयोजित जनसभा आप पार्टी के नेताओं द्वारा बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा गया। भगवत मान द्वारा युवाओं को आप की सदस्यता दिलाई गई। वही मीडिया से वार्ता में भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी सत्ता के घमंड में किसानों को नहीं सुन रही है जबकि किसान एक साल से ज्यादा हो गए हैं और कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलनरत है।

वही भगवंत मान ने कहा कि उधम सिंह नगर जनपद को मिनी पंजाब कहते हैं इसलिए उधम सिंह नगर जनपद में सुशांत संकल्प यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है और आने वाले विधानसभा चुनाव में आप पार्टी आम जनता के सामने दिल्ली मॉडल के नाम पर वोट मांगेगी और उन्हें उम्मीद है कि जनता का आप को प्यार और समर्थन मिलेगा।

ये भी पढ़ें- वन आरक्षी भर्ती के तैनाती आदेश से 121 चयनित बेरोजगारों के नाम गायब, आयोग पहुँचकर उठाए सवाल

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Health Tips : खाना खाते समय पानी पीने की यह आदत से हो सकता है नुकसान जाने स्वास्थ्य टिप्स

Wed Nov 17 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Health Tips : शरीर के लिए पानी पीना फायदेमंद साबित होता है लेकिन अगर आपको खाना खाते समय पानी पीने की आदत है तो यह आदत कहीं आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर कर सकती है खाने के […]
Health Tips  :

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में