AAP On Dhami Government : आप ने सरकार को घेरा, वित्तीय अनियमितताओं का लगाया आरोप

AAP On Dhami Government :

आम आदमी पार्टी ने आज भारतीय महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने आज मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की भारतीय महालेखा परीक्षक की एक रिपोर्ट ने सरकार की 2021—2022 की जो रिपोर्ट प्रस्तुत की है उसमें उत्तराखंड सरकार के विभिन्न विभागों में 18341 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगा है।

aap on dhami government

कांग्रेस भी मौन

उन्होंने कहा कि यह रकम अभी हाल ही में आयोजित मानसून सत्र में पारित अंतरिम बजट से 7000 करोड़ ज्यादा है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले में सबसे ज्यादा गड़बड़ी पावर कॉरपोरेशन में हुई है, इसके अलावा अधिकांश विभागों में गड़बड़ियां पाई गई है। बिस्ट का कहना है कि यह घोटाला वर्तमान मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुआ है लेकिन सब कुछ मैनेज कर दिया गया है और यहां तक की सदन में इस विषय पर कांग्रेस भी मौन साधे रही है।

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Global Investors Summit 2023 : ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का कर्टेन रेजर जारी, सीएम धामी ने निवेशकों को किया संबोधित

Thu Sep 14 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Global Investors Summit 2023 :  सूबे की धामी सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन को सफल बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए निवेशकों को लुभाने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में