Amazing Shivling : वरुणावत पर्वत के शीर्ष पर बसे ज्ञाणजा गांव में मिली महाभारत कालीन गुफा, भगवान कृष्ण एवं अद्भुत शिवलिंग है मौजूद

Amazing Shivling : उत्तरकाशी के वरूणावत टांप पर बसे ज्ञाणजा गांव में दो साधुओं ने मिलकर एक प्राकृतिक गुफा को विकसित किया हैै। इस गुफा में महाभारत कालीन श्रीकृष्ण की नग्न मूर्ति मिली है। इसके साथ ही इसके अंदर स्थापित किया हुआ शिवलिंग भी मिला है। ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग से गुफा के संरक्षण के लिए मांग की है।

Amazing Shivling : स्वामी शंकर महाराज ने करीब 250 मीटर प्राकृतिक गुफा की खोज की

जिससे कि यह धार्मिक सहित रोमांच पर्यटन का केंद्र बन सके। क्योंकि यह पंचकोसी यात्रा के मुख्य पड़ाव पर स्थित है। भटवाड़ी विकासखंड के ज्ञाणजा गांव के हरुना नामे तोक में जंगलों के बीच स्वामी शंकर महाराज ने करीब 250 मीटर प्राकृतिक गुफा की खोज की। उन्होंने ग्रामीणों के साथ इस गुफा के अंदर जाकर सर्वे किया। जिसमें गुफा के भीतर महाभारतकालीन श्रीकृष्ण की पत्थर की एक मूर्ति मिली। जिसमें श्रीकृष्ण हाथ में बांसुरी लिए खड़े हैं। वहीं गुफा के अंदर स्थापित किया हुआ शिवलिंग भी मिला है।

Amazing Shivling :जनपद मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित

Amazing Shivling

उसके बाद स्वामी शंकर महाराज ने जोगड़ गांव आश्रम के विपुल स्वामी के साथ मिलकर इस गुफा को विकसित करने का बीड़ा उठाया। दोनों साधुओं ने गुफा तक पहुंचने के लिए सिढियां सहित गुफा के मुख को चौड़ा कर वहां पर गेट निर्माण भी किया। वहीं गुफा के अंदर सोलर लाइट भी लगाई गई है। स्वामी विपुल ने बताया कि पुराणों में उल्लेख है कि यह महाभारत काल में महातपा ऋषि की तपस्थली रही थी। क्षेत्र पंचायत सदस्य तनुजा नेगी ने कहा कि यह गुफा पंचकोसी यात्रा के मुख्य पड़ाव पर स्थित है। इस संबध में उन्होंने पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से गुफा के संरक्षण की मांग की है। जिससे कि यह पर्यटन का नया केंद्र बन सके। क्योंकि यह जनपद मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित है।

वहीं उन्होंने गुफा में मिली मूर्ति का पुरातत्व विभाग से संरक्षण की मांग भी की है। जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि जिले में केव टूरिज्म के लिए गुफाओं की एक साइट तैयार की जा रही है। जिसमें इस गुफा को भी शामिल किया जाएगा। वहीं गुफा का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया जाएगा।

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Harish Rawat Attack On BJP : सचिवालय से बीज घोटाले की फाइल गुम होने पर हरीश रावत ने सरकार को घेरा,फाइल गायब तो सरकार गायब

Sun Aug 6 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Harish Rawat Attack On BJP : उत्तराखंड सचिवालय से बीज घोटाले से संबंधित एक महत्वपूर्ण फाइल गायब हो गई है जिसके बाद जहां शासन में हड़कंप मचा हुआ है तो वहीं विपक्ष सरकार को घेरने में […]
Harish Rawat Attack On BJP :

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में