Amit Shah Uttarakhand Visit : 7 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे उत्तराखंड, लोकसभा चुनाव को लेकर सरकार की टटोलेंगे नब्ज

Amit Shah Uttarakhand Visit

Amit Shah Uttarakhand Visit : देहरादून अपडेट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सात अक्तूबर को भाजपा प्रदेश मुख्यालय भी आएंगे।

मुख्यालय में तीन घंटे वह पार्टी पदाधिकारियों व सरकार के मंत्रियों से तीन अलग-अलग बैठकों में चर्चा करेंगे

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सरकार और संगठन की नब्ज टटोलेंगे।

भाजपा दफ्तर में आने से पहले शाह नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इसके बाद अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे।

प्रदेश सरकार को शाह के दौरे का कार्यक्रम प्राप्त हो गया है।

दौरा तय होते ही भाजपा प्रदेश संगठन शाह के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दो प्रमुख कार्यक्रमों के समाप्त होने के बाद अमित शाह पहुंचेंगे प्रदेश कार्यालय

शाह शाम पौने पांच बजे प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे।

यहां उनकी पार्टी पदाधिकारियों के साथ तीन अलग बैठकें रखी गईं हैं

पार्टी ने बैठकों का प्रस्तावित कार्यक्रम बनाकर गृह मंत्री के कार्यालय को भेज दिया है

वहां से तय होने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा

प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पहली बैठक प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश के मोर्चों के साथ हो सकती है।

दूसरी बैठक संगठन के प्रांतीय नेताओं, कोर ग्रुप के सदस्यों व सरकार के मंत्रियों के साथ प्रस्तावित है

और तीसरी बैठक पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ होगी।

इन सभी बैठकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

बैठक करने के बाद शाह आठ बजे रात्रिभोज करेंगे

रात्रि भोज के बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे

गृह मंत्री प्रदेश संगठन की लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखेंगे,

वहीं चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने का मंत्र भी देंगे

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Roadshow In Delhi दिल्ली में सीएम धामी का रोड शो, 19,385 करोड़ के निवेश पर किया करार

Thu Oct 5 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Cm Dhami Roadshow In Delhi नई दिल्ली में आयोजित रोड शो के दौरान राज्य को 19 हजार 385 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में उत्तराखंड सरकार व विभिन्न कंपनियों […]
Cm Dhami Roadshow In Delhi

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में