CM expressed grief : सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने शोक व्यक्त किया

CM expressed grief : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत व अन्य अधिकारियों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

CM expressed grief : जनरल रावत के निधन को बताया देश व प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति

CM expressed grief

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जरनल रावत के आकस्मिक निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए जनरल रावत ने महान योगदान दिया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिये गये साहसिक निर्णयों एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाये रखने के लिए उनके द्वारा दिये गये योगदान को देश सदैव याद रखेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत की परवरिश उत्तराखण्ड के छोटे से गांव में हुई। वे अपनी विलक्षण प्रतिभा, परिश्रम तथा अदम्य साहस एवं शौर्य के बल पर सेना के सर्वोच्च पद पर आसीन हुए तथा देश की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं भारतीय सेना को नई दिशा दी। उनके आकस्मिक निधन से उत्तराखण्ड को भी बड़ी क्षति हुई है। हम सबको अपने इस महान सपूत पर सदैव गर्व रहेगा।

ये भी पढ़ें- चुनाव से पहले कर्मचारियों ने बढ़ाई धामी सरकार की टेंशन, तो विपक्ष भी ले रहा सरकार को आड़े हाथ

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand Assembly Session : विधानसभा सत्र का पहला दिन आज

Thu Dec 9 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Uttarakhand Assembly Session :  देहरादून विधानसभा सत्र का पहला दिन आज एक और दिन बढ़ी विधानसभा सत्र की अवधि आज विधानसभा में सीडीएस बिपिन रावत को दी जाएगी श्रद्धांजलि सीडीएस बिपिन रावत के विमान दुर्घटना में निधन […]
Uttarakhand Assembly Session

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में