Arvind Kejriwal Announces : अरविंद केजरीवाल ने किया नव परिवर्तन अभियान का शुभारंभ , सैनिक परिवार के लिए की 2 बड़ी घोषणा

Arvind Kejriwal Announces

Arvind Kejriwal Announces : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है , तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी चुनावी रणनीति को भी तेज कर दिया है वही उत्तराखंड में तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी लगातार जनता के बीच पहुंच रही है इसी क्रम में उत्तराखंड के छठवें दौरे पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देहरादून के परेड ग्राउंड में चुनावी बिगुल फूंका उन्होंने उत्तराखंड के लिए नव परिवर्तन अभियान का शुभारंभ किया। तो वही अरविंद केजरीवाल ने दो बड़े ऐलान कर जनता से वोट साधने की कोशिश की है।

Arvind Kejriwal Announces : सैनिक परिवार के लिए केजरीवाल की बड़ी घोषणा

Arvind Kejriwal Announces

परेड ग्राउंड मैदान में नव परिवर्तन अभियान की शुरुआत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सैनिक परिवार के लिए एक बड़ी घोषणा की उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सबसे ज्यादा लोग भारत माता की सेवा करने जाते हैं उत्तराखंड वीरों की भूमि है उत्तराखंड में कोई भी जवान चाहे वह फौजी हो और पैरामिलिट्री फोर्स से हो या पुलिस से हो जो देश सेवा करते हैं वह सही होगा उसके परिवार को हमारी सरकार 10000000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि देगी

इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने दौरान एक और बड़ा ऐलान किया उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट के बाद जवानों को उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर सीधे उत्तराखंड सरकार में नौकरी दी जाएगी उत्तराखंड में नव निर्माण में भागीदारी होंगे

ये भी पढ़ें – ”तीन तिगाड़ा काम बिगड़ा” सॉन्ग के जरिए कांग्रेस का भाजपा पर हमला, चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनाया हथकंडा

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Big Breaking : सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर, क्या बीजेपी में शामिल हो सकते हैं किशोर उपाध्याय !

Mon Jan 3 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it देहरादून सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी की हुई मुलाकात प्रदेश संगठन महामंत्री के घर पर हुई दोनों नेताओं की मुलाकात […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में