
Harish Rawat Reached Roorkee : पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली से कलह खत्म करने के बाद आज रूड़की पहुँचे जहां कार्यकर्ताओ ने उनका नारसन बॉर्डर से लेकर रूड़की पहुंचने तक जोरदार स्वागत किया।
Harish Rawat Reached Roorkee : आईबी और ईडी को भाजपा का हरदा ने मगरमच्छ बताया

वही मीडिया से रूबरू हुए पूर्व सीएम हरीश रावत सीएम चेहरा के सवाल पर मीडिया से बचते नज़र आये और कहा कि कांग्रेस पार्टी की शानदार परंपरा हैं कि जब चुनकर आते है तब प्रदेश अध्यक्ष सीएम चेहरा तय करते हैं उन्होंने कहा कि दुल्हन वही जो पिया मन भाए। वही पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीबीआई , आईबी और ईडी को भाजपा के मगरमच्छ बताया हैं और जनता से इन मगरमच्छों से बचने से कांग्रेस को मजबूत करना होगा। वही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा के मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश काऊ के बारे में बोलते हुए कहा बुरी तरह से भाजपा में आपस मे प्रतिशोध की भावना हैं ये अभी उनका आतंरिक मामला हैं उनसे हमारा अभी कोई संपर्क नही हैं।।
ये भी पढ़ें – इन 5 चुनावी राज्यों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, ये है वजह

