Helpline Number Released : राज्य सरकार ने यूक्रेन में फंसे 154 लोगों की पहली लिस्ट विदेश मंत्रालय को कराई उपलब्ध

Helpline Number Released

Helpline Number Released  : उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे 154 राज्यवासियों की पहली लिस्ट विदेश मंत्रालय को उपलब्ध करा दी है। हालांकि राज्य के विभिन्न जिलों से कुछ और लोगों के भी यूक्रेन में फंसे होने की सूचना आ रही है। लेकिन गृह विभाग प्रमाणित नामों को ही केंद्र सरकार के पास भेज रहा है। यह संख्या बढ़नी तय है।

Helpline Number Released  : हेल्पलाइन नंबर किए जारी

गृह विभाग ने गुरुवार को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के साथ ही सभी डीएम, एसएसपी को भी अपने- अपने जिलों से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी लेने को कहा था। इस कारण दिनभर जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर व्यस्त रहे, सर्वाधिक व्यस्तता देहरादून में 112 के मुख्यालय में रही, यहां 83 कॉल दर्ज की गई।

अपर सचिव गृह रिद्धिम अग्रवाल ने बताया कि ऐसे 154 उत्तराखंडवासियों की पहली लिस्ट केंद्र सरकार को भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा और भी लोगों ने अपने परिजनों के युद्धग्रस्त देश में फंसे होने की जानकारी दी है।

ये हैं हेल्पलाइन नंबर

पी रेणुका देवी (नोडल अधिकारी) : 7579278144
प्रमोद कुमार (सहायक नोडल अधिकारी): 9837788889
आपातकालीन नंबर: 112 (टोल फ्री)
उत्तराखंड सदन : 011-26875614-15

पी रेणुका देवी ने बताया कि उनके पास आठ लोगों के परिजनों ने सम्पर्क कर, अपने परिजनों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी दी है, एसपी प्रमोद कुमार के पास भी दो कॉल आई हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं।

Helpline Number Released  : अभी तक की जानकारी के अनुसार

देहरादून के 43

हरिद्वार 26

टिहरी 10

चमोली 02

रुद्रप्रयाग 05

पौड़ी 13

उत्तरकाशी 07

ऊधमसिंह नगर  20

नैनीताल 14

पिथौरागढ़ 02

नैनीताल 22

अल्मोड़ा 01

चम्पावत के 04 छात्र और लोग यूक्रेन में फंसे हैं।

ये भी पढ़ें –यूक्रेन में फंसे कोरोनेशन अस्पताल में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ के बेटे, बिगड़ते हालातों से चिंतित परिजन

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Oxygen Tank : अब कोरोनेशन अस्पताल में हाई फ्लू ऑक्सीजन की जरूरत होगी पूरी, प्रायोजनिक टैंक किया गया स्थापित

Sat Feb 26 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Oxygen Tank :  कोरोनेशन अस्पताल में ऑक्सीजन संरक्षण के लिए प्रायोजनिक टैंक स्थापित कर दिया गया है। इसकी मदद से मरीजों को हाई फ्लू ऑक्सीजन की जरूरत पूरी हो पाएगी…जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित ने बताया […]
Oxygen Tank

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में