Hut Fire : झोपड़ी में लगी आग, एक मवेशी की मौैके पर मौत, करीब 5 लाख का हुआ नुकसान

Hut Fire : बाजपुर के ग्राम दियोहरी में अज्ञात कारणों के चलते एक झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, वही आग की चपेट में आकर एक मवेशी की मौके पर मौत हो गई जबकि 5 मवेशी बुरी तरह झुलस गए। बता दें कि बाजपुर के ग्राम दियोहरी की सीता कॉलोनी निवासी ज्ञानी सिंह की झोपड़ी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

Hut Fire : लाखों का सामान जलकर राख

Hut Fire

आग लगने से ज्ञानी सिंह की झोपड़ी में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया, वही झोपड़ी में बंधे एक मवेशी की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि 5 मवेशी बुरी तरह झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और ग्राम प्रधान के पिता मौके पर पहुंच गए। जहां लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तबतक आग से झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

Hut Fire

Hut Fire : इस दौरान ग्राम प्रधान के पिता ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से ज्ञानी सिंह को करीब 5लाख का नुकसान हुआ है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित को मुआवजे उपलब्ध कराने की मांग की है।

वही कानून को सुनीति पाल ने बताया कि आप की सूचना पर तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया है और उच्चाधिकारियों से प्राप्त राशन किट को पीड़ित को उपलब्ध करा दिया गया है उन्होंने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी जिससे मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित को मुआवजा दिलाया जा सके।

ये भी पढ़े – इन कारणों से 72 घंटे के लिए बंद किए जाएंगे भारत नेपाल बॉर्डर

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chardham Yatra 2022 : चारधाम यात्रा को लेकर बोले दीपक बाली, कहा—तीर्थ यात्रियों के स्वागत में खड़ी हैं आप पार्टी

Tue May 10 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Chardham Yatra 2022 :  काशीपुर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने चारधाम यात्रा शुरू होने पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है और देश विदेश से देवभूमि में आने वाले सभी तीर्थयात्रियों […]
Chardham Yatra 2022 : 

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में