Sugarcane Crushing Inaugurate : शुगर मिल का पेराई सत्र आज से शुरू, शुभारंभ से पहले पूर्व सीएम त्रिवेंद्र को गन्ना किसानों ने दिखाए काले झंडे

Sugarcane Crushing Inaugurate : डोईवाला में स्थित शुगर मिल का पेराई सत्र आज से शुरू हो गया है। गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ पर पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को गन्ना किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान किसानों ने उनको काले झंडे भी दिखाए। विरोध के दौरान अधिकारियों व मंत्रियों को शुगर मिल के अंदर जाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

Sugarcane Crushing Inaugurate : विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने किया शुभारंभ

Sugarcane Crushing Inaugurate :

डोईवाला में अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर है और गन्ना पेराई सत्र शुरू होने का किसान टकटकी से इंतजार करते हैं। साथ ही 450 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य की मांग करते आ रहे हैं। पर अभी तक गन्ना का समर्थक मूल्य सरकार ने घोषित नहीं किया, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है।

गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और पूर्व मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना के साथ क्रेन का बटन दबाकर पेराई सत्र का सुभारम्भ किया। इस दौरान दोनों ही मुख्यातिथियों ने किसानों को बधाई देते हुए पत्ती रहित गन्ना मील में लाने की बात कही और शीघ्र ही गन्ने का मूल्य घोषित होने की भी बात कही।

ये भी पढ़ें – द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट हुए बंद, सुबह 5 बजे की गई भगवान की विशेष पूजा अर्चना

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Mulayam Singh's 83rd Birthday : समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह का 83वां जन्मदिन आज, कार्यकर्ताओं ने केक काट कर मनाया जन्मदिन

Mon Nov 22 , 2021
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Mulayam Singh’s 83rd Birthday : आगामी चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीकि दल सक्रिय हो चले हैं। सभी राजनीतिक दल प्रदेश की सभी सीटों से चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं। इसी कड़ी में देवभूमि में […]
Mulayam Singh's 83rd Birthday :

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में