Assembly Election 2022 : पांच राज्यों के चुनाव की तिथि घोषित उत्तराखंड में 14 फरवरी को होगा मतदान

Assembly Election 2022

Assembly Election 2022: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों  का ऐलान हो गया है मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता कर पांचों राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की इसके बाद इन पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

उत्तराखंड में 14 फरवरी को होंगे चुनाव

Assembly Election 2022

उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव 2022 की चुनाव की तिथि की घोषणा हो चुकी है बता दे कि उत्तराखंड में 14 फरवरी को पहले चरण में मतदान कराया जाएगा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता निकाल के प्रथम राज्य में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है कोरोना के बीच इस बार चुनाव कराना निर्वाचन आयोग के लिए चुनौती से कम नहीं।

सुबह 8:00 से 6:00 बजे तक चलेगा मतदान

Assembly Election 2022

उत्तराखंड में वोट डालने के लिए मतदाताओं को एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। मतदान अब सुबह आठ से शाम छह बजे तक चलेगा। पहले इसकी समयावधि सुबह आठ से शाम पांच बजे तक नियत थी। चुनाव की तैयारियां परखने राज्य के दौरे पर आए मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा ने यह एलान किया था।

उत्तराखंड में 81.43 लाख मतदाता

Assembly Election 2022

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि पांच जनवरी को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के अनुसार राज्य में 81.43 लाख मतदाता हैं। इस वर्ष इसमें 1.98 लाख नए महिला और 1.06 लाख पुरुष मतदाता जुड़े हैं। 18 से 19 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या 1.10 लाख है, जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के 1.43 लाख मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 66648 हो गई है, जबकि सर्विस मतदाता 93935 हैं।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का पारा,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

 

 

Editor2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ravinder Jugran Join BJP : आम आदमी पार्टी को चुनाव से पहले लगा झटका, राज्य आंदोलनकारी रविंद्र जुगरान ने थामा भाजपा का दामन

Sat Jan 8 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   Ravinder Jugran Join BJP :  भाजपा के बढ़ते कुनबे में एक और बड़ा नाम, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविन्द्र जुगरान का शामिल हो गया। पार्टी के हरिद्वार रोड स्थित मीडिया सेंटर में प्रदेशाध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में