Harish Rawat On Pm Modi : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के आर्थिक हालातों पर केंद्र को घेरा, विकास का मॉडल खोखला

Harish Rawat On Pm Modi : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज प्रेस वार्ता करते हुए देश के आर्थिक हालातों पर केंद्र सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि विकास का जो मॉडल केंद्र सरकार ने दिखाया था वह खोखला साबित हुआ है। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो आर्थिक न्याय पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को भी खत्म करना चाहती है । महिला आरक्षण पर भाजपा को साढ़े 9 साल बाद याद आई और इस आरक्षण को भी लटकाने की कोशिश की जा रही है।

 

Harish Rawat On Pm Modi

कांग्रेस सत्ता में आई तो न्याय करेगी

उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही राज्यसभा में महिला आरक्षण का विरोध किया था, उसे समय भाजपा ने विरोध किया तो अब आरक्षण को लटकाने का काम किया जा रहा है। हरीश रावत का कहना है कि 2024 और 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी अंकित भंडारी के मामले को प्रमुखता से उठाएगी इसके अलावा महिला किसानों और दलितों के मुद्दों को भी जोर-शोर से उठाया जाएगा। उन्होंने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की ओर से बसपा के सांसद पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का भी मामला उठाते हुए कहा कि विधूड़ी पर हेट स्पीच का मुकदमा चलाया जाना चाहिए और भाजपा को तत्काल रमेश बिधूड़ी को अपनी पार्टी से निलंबित करना चाहिए।

 

ये भी पढ़ेंदेहरादून और ऊधमसिंह नगर में NIA की छापेमारी, आतंकियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Tourist Day : एडवेंचर के शौकीनों को अब करनी होगी अपनी जेब ढीली, राष्ट्रीय और वन्य जीव पार्कों ने बढ़ाए प्रवेश शुल्क

Wed Sep 27 , 2023
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Tourist Day : आज पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। पर्यटन दिवस के मौके पर उत्तराखंड में राष्ट्रीय पार्कों के प्रवेश शुल्क में बढ़ोत्तरी की गई। नई दरें आज से लागू हो गई है। प्रदेश के […]
Tourist Day

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में