Hindi Diwas 2024:हिंदी दिवस की सीएम धामी ने दी बधाई, साहित्य भूषण पुरस्कार देगी सरकार

हिन्दी दिवस के अवसर पर आई०आर०डी०टी० प्रेक्षागृह सर्वेचौक, देहरादून में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान की ओर से ‘हिन्दी दिवस समारोह-2024’ का आयोजन किया गया था. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भाषा संस्थान की पुस्तक उत्तराखंड की लोक कथाएं का विमोचन किया। वहीं कविता लेखन में श्रेष्ठ रहे छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, सरकार ने भाषा के उत्थान व संवर्धन के लिए किए कई काम किए हैं। राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में हो रही है। वहीं समारोह में भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार देगी। पुरस्कार स्वरूप पांच लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami On Jammu Election:जम्मू कश्मीर से प्रचार कर लौटे सीएम धामी, भारी मतों से जीत का किया दावा

Sun Sep 15 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जम्मू कश्मीर और हरियाणा में पार्टी के लिए चुनावी प्रचार कर रहे है। दअरसल भाजपा केंद्रीय संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। भाजपा […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में