बीजेपी मुख्यालय देहरादून में भाजपा मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि एक ओर जहां भाजपा सरकार केदारनाथ के विकास के लिए कार्य कर रही है, चारधाम यात्रा को सफल बनाने में लगी हुई है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस केदारनाथ की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही हे. सुरेश जोशी ने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में भी कांग्रेस जनहित के मुद्दों को छोड़ केदारनाथ की आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य कर रही हे…ऐसे में केदारनाथ की जनता कांग्रेस को उपचुनाव में सबक सिखाने वाली है। वहीं सुरेश जोशी ने चोपता मे भाजपा प्रदेश कार्यकारणी की गाड़ी में पकड़ी गई शराब के मामले में कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की गाड़ी मे शराब रखी थी जिसकी शिकायत भी भाजपा ने की है।
Next Post
Dm Action On Garbage डीएम का सख्त एक्शन, शहर में 47 वार्डो में कूड़ा उठान के लिए निविदा आमंत्रित
Mon Nov 18 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it शहर में कूड़ा उठान की लचर व्यवस्था पर प्रदर्शन में सुधार हेतु दी गई समयावधि में कुछ खास सुधार न किये जाने पर जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बसंल के निर्देश पर नगर निगम देहरादून अन्तर्गत 47 वार्डो से […]

You May Like
-
October 21, 2021
CM Dhami 22 October Program : सीएम धामी का कल ये रहेगा डे प्लान
-
July 28, 2023
Dhami Targeted Swamy’s Statement :
