पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का आज शनिवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डॉ. सिंह के पार्थिव शरीर के पास पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इस मौके पर मौजूद रहे। इससे पहले डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह उनके आवास से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मुख्यालय लाया गया जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके आवास के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इससे पहले कैबिनेट बैठक के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और डॉ. सिंह के परिवार को सूचित किया कि सरकार उनके स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। हालांकि, इसके लिए ट्रस्ट का गठन और स्थान का चयन करना होगा।
Next Post
Bjp Second List भाजपा ने की नगर पालिका/ पंचायतों की दूसरी सूची जारी, इन दावेदारों को मिला टिकट
Sat Dec 28 , 2024
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है।पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार जिले की नगर पालिका मंगलौर एवं उधम सिंह नगर की […]

