38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के लिए पहला पदक जीतने पर ज्योति वर्मा को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है। खेल मंत्री ने कहा कि ज्योति से प्रेरणा लेकर प्रदेश की दूसरी टीमों के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
बागेश्वर की रहने वाली ज्योति वर्मा ने बुधवार को देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में अपनी श्रेणी में कांस्य पदक जीता। इन राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाली ज्योति पहली खिलाड़ी बन गई है। इस उपलब्धि पर उन्हें खेल मंत्री आर्या ने बधाई दी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने खूब जमकर तैयारी की है और ज्योति की तरह ही दूसरे खेलों में भी टीमें पदक जीतेगी। खेल मंत्री रेखा आर्य ने ज्योति वर्मा की उपलब्धि को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ज्योति वर्मा उत्तराखंड पुलिस में कार्यरत है।
Next Post
38th National Game Facilities:नेशनल रिकार्ड तोडने वाली धिनिधी को भाया स्विमिंग पूल, उत्तराखंड में मिली ओल्मपिक की बराबरी की सुविधाएं*
Wed Jan 29 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it स्विमिंग में पहले ही दिन तीन गोल्ड मेडल जीतकर तहलका मचाने वाली कर्नाटक की धिनिधी ने राष्ट्रीय खेल सुविधाओं को अंतराष्ट्रीय स्तर का बताया है। उन्होंने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड तोडने के […]

You May Like
-
October 15, 2021
CM Today’s Program : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आज का कार्यक्रम

38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड के लिए पहला पदक जीतने पर ज्योति वर्मा को खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है। खेल मंत्री ने कहा कि ज्योति से प्रेरणा लेकर प्रदेश की दूसरी टीमों के खिलाड़ी भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।