देहरादून में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह’ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कृषि, उद्यान और समाज कल्याण विभाग समेत विभिन्न विभागों में चयनित छ सौ से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जिसमें तीन सौ तैंतीस सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में वर्ग 2 के सैंतीस व वर्ग 3 के दो सौ सत्ताइस अधिकारी शामिल हैं। इसके साथ ही 12 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र दिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामानएं दी। वहीं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों के बाद अब इन विभागों में काम रफ्तार पकड़ेंगे और देश के भीतर इन क्षेत्रों में उत्तराखंड अपना स्थान बनाएगा।
Next Post
victory celebration : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर उत्तराखण्ड में भी जश्न का माहौल
Sat Feb 8 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it दिल्ली में सत्ताइस साल बाद भाजपा ने जीत दर्ज की है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज तक चुनाव हार गए। दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत […]

You May Like
-
February 28, 2022
House Tax : हाउस टैक्स में सिर्फ आज तक है अंतिम छूट
