Uttarakhand Liquor Policy:धामी कैबिनेट ने दी नई शराब नीति को मंजूरी, उप-दुकानों और मेट्रो मदिरा बिक्री व्यवस्था समाप्त

उत्तराखण्ड की नई आबकारी नीति 2025 में धार्मिक स्थलों की महत्ता को ध्यान में रखते हुए उनके निकटवर्ती मदिरा अनुज्ञापनों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जनसंवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए, शराब की बिक्री पर और अधिक नियंत्रण किया जायेगा। उप-दुकानों और मेट्रो मदिरा बिक्री व्यवस्था को समाप्त किया गया है। नई आबकारी नीति में किसी दुकान पर एमआरपी से अधिक कीमत लेने पर लाइसेंस निरस्त करने का प्राविधान किया गया है। डिपार्टमेंटल स्टोर्स पर भी MRP लागू होगी, जिससे उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी।

 

पिछले दो वर्षों में आबकारी राजस्व में राज्य में काफी वृद्धि हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹5,060 करोड़ के राजस्व लक्ष्य को निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में ₹4,000 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले ₹4,038.69 करोड़ का राजस्व अर्जित किया गया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹4,439 करोड़ का लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग ₹4,000 करोड़ की प्राप्ति हो चुकी है।

 

नई आबकारी नीति के तहत स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। थोक मदिरा अनुज्ञापन केवल उत्तराखण्ड के निवासियों को ही जारी किए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में वाइनरी को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में उत्पादित फलों से वाइनरी इकाइयों को अगले 15 वर्षों तक आबकारी शुल्क में छूट दी जाएगी। इससे कृषकों और बागवानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। मदिरा उद्योग में निवेश को प्रोत्साहित करने के निर्यात शुल्क में कटौती की गई है। माल्ट एवं स्प्रिट उद्योगों को पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

 

आबकारी नीति के तहत नवीनीकरण, लॉटरी और अधिकतम ऑफर जैसी पारदर्शी प्रक्रियाओं के माध्यम से दुकानें आवंटित की जाएंगी। आवंटन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाया गया है। स्थानीय कृषि उत्पादों को डिस्टिलरी (आसवनी इकाइयों) द्वारा प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें नए बाजार उपलब्ध होंगे। आबकारी नीति-2025 में जनसाधारण को मदिरा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक बनाने के विशेष अभियान चलाने का प्राविधान किया गया है। नई आबकारी नीति प्रदेश में आर्थिक सुदृढ़ीकरण, पारदर्शिता और सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Roorkee Visit सीएम धामी ने विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड मेगा प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, कई विभागों के स्टालों का किया अवलोकन

Tue Mar 4 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूड़की के नेहरू स्टेडियम में विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड मेगा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रदर्शनी में विकसित हो रहे भारत और उत्तराखण्ड की अद्भुत […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में