Cm Dhami Hnbgu Samaroh:सीएम धामी ने छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में की शिरकत, राज्य सरकार की योजनाओं से उत्तराखण्ड को मिली प्रगति

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर, श्रीनगर में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में प्रतिभाग किया।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालयों के विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार विभिन्न नवीन कार्य योजनाओं के माध्यम से उत्तराखण्ड को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा रही है।

 

उन्होंने कहा उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जिसने यूसीसी कानून को लागू किया है, यह सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व की बात है। बीते साढ़े तीन सालों में राज्य सरकार ने 22 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। राज्य की बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड राज्य ने नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

 

मुख्यमंत्री ने नकल विरोधी कानून को लागू करने के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों को उनका हक मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्तमान में मॉडल कॉलेज, महिला छात्रावास, आईटी लैब, परीक्षा भवन, एस्ट्रो पार्क और साइंस सिटी जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य में स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण भी तैयार किया गया है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bktc Team Ravana:चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बीकेटीसी ने 18 सदस्यीय टीम रवाना, उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना

Sat Apr 19 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   चार धाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने 18 सदस्यीय अग्रिम दल को सहायक अभियंता/ प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली के नेतृत्व में पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में