Pm Mann Ki Baat:सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, एक भारत श्रेष्ठ भारत के आदर्श को किया साकार

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 123वीं संस्करण सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशवासियों को योग, सामाजिक एकता, सेवा भाव और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों से प्रेरित किया है।*

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है। 21 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने एक बार फिर यह प्रदर्शित कर दिया कि योग ने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने देश को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ट्रैकोमा मुक्त घोषित किए जाने और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट में 64 प्रतिशत आबादी को सोशल सुरक्षा के अंतर्गत लाए जाने की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने “मन की बात“ में उजागर की गई सामूहिक सेवा, धार्मिक यात्राओं के दौरान मिलन की भावना और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम एक भारत, श्रेष्ठ भारत के आदर्श को साकार करता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इन संदेशों को अपनी दिनचर्या में अपनाएं और उत्तराखण्ड को भी आत्मनिर्भर व समृद्ध भारत का एक गौरवशाली हिस्सा बनाएं।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Weather Red Alert:उत्तराखंड में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Mon Jun 30 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it *उत्तराखंड में मानसून की एंट्री हो गई है जहां लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है तो वहीं मौसम विभाग ने आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है प्रदेश में भारी […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में