
पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विकास कार्यों के लिए काफी कार्य किया है। पंचायत में भी अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो ट्रिपल इंजन की ताकत से विकास होगा। नगर निकाय क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है ऐसे में पंचायत में भी भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा वाले लोगों को अगर जीत हासिल होती है तो इसका बड़ा फायदा होगा।

