Cm Dhami Air Inspection:धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र का सीएम धामी ने किया हवाई निरीक्षण, राहत बचाव कार्यों को लेकर की बैठक

 

उत्तरकाशी की आपदा पर सरकार की नजर लगातार बनी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित धराली और आसपास के क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। बादल फटने और मलबा आने से प्रभावित गांवों की स्थिति को मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से देखा और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और उन्हें हर जरूरी सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और सरकार हर प्रभावित व्यक्ति के साथ खड़ी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार मोर्चे पर डटी हुई हैं। इस हवाई निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित गांवों की भौगोलिक स्थिति, क्षति के स्तर और सड़क मार्गों की स्थिति का भी आंकलन किया।

सीएम ने हवाई निरीक्षण करने के बाद उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की एवं उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से संचालित करने के निर्देश दिए।सीएम ने क्षेत्र में रेस्क्यू एवं मेडिकल कैंप्स की स्थापना कर दी गई है एवं प्रभावितों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

सीएम ने कहा सड़कों को खोलने, मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल करने तथा राशन व आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। भारतीय वायुसेना के चिनूक व एमआई-17 हेलीकॉप्टर पूरी तरह से तैयार हैं, ताकि आवश्यकतानुसार शीघ्रतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। हमारी सरकार राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक पीड़ित तक सहायता पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Meet Dharali Parbhavit:धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र के प्रभावितों से मिले सीएम धामी, पीड़ितों के साथ खड़ी सरकार

Wed Aug 6 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धराली (उत्तरकाशी) में आई आपदा में प्रभावित लोगों के परिजनों से भेंट कर संकट की इस घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। सीएम ने कहा इस आपदा ने […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में