Cm Dhami Dharali Meeting:सीएम धामी ने आपदा में संभाला मोर्चा, राहत बचाव कार्यों की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा में मोर्चा संभाला हुआ है। उत्तरकाशी के धराली के बाद से सीएम आपदाग्रस्त क्षेत्र में डेट हुए है और लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे है। ऐसे में सीएम ने प्रातः काल उत्तरकाशी में NDRF, SDRF और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर धराली क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही सीएम ने सुबह से प्रभावित क्षेत्रों में शुरू हुए हेली रेस्क्यू ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान सीएम ने उन्हें सड़क, संचार और बिजली की शीघ्र बहाली के साथ-साथ पेयजल व खाद्यान्न आपूर्ति की सघन निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम ने कहा रेस्क्यू ऑपरेशन में 24 घंटे जुटी सभी टीमों के साहस और समर्पण की सराहना करता हूं। विषम परिस्थितियों में भी इन दलों की निष्ठा और कार्यकुशलता आपदा प्रबंधन में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami In Pauri:पौड़ी आपदाग्रस्त क्षेत्र पहुंचे सीएम धामी, प्रभावितों को दिया मदद का भरोसा

Thu Aug 7 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्र सैंजी का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रभावित ग्रामीणों से उनका हालचाल जाना एवं आपदा से हुए नुकसान के बारे में जानकारी […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में