Bhagirathi River Jheel:भागीरथी नदी पर बनी झील को खोलने के लिए प्रयास तेज, जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीम मोर्चे पर डटी

 

धराली हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमों द्वारा लगातार जारी हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी 5 अगस्त से स्वयं धराली हर्षिल में बने हुए हैं और आपदा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए जाने के लिए सभी व्यवस्थाओ का निरन्तर निर्देशन कर रहे है।

हर्षिल हैलीपेड पर भागीरथी नदी पर बनी झील को मैनुअल तरीके से खोले जाने वाले स्थान पर जिलाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। हैलीपेड पर बनी झील को मैनुअली पंचर करने का प्रयास कर रहे कार्मिकों के साथ हाथ बंटाने में आज स्वयं जिलाधिकारी लग गए और लग रहे कार्मिकों का हौसला बढ़ाते दिखाई दिए। इससे झील खोलने में लगे कार्मिकों में उत्साह दिखाई दिया। गौरतलब हैं कि हर्षिल हैलीपेड पर बनी झील को नियंत्रित ढंग से खोलने के प्रयास निरन्तर जारी है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ajay Kothiyal Role Dharali:केदारनाथ के बाद अब हर्षिल-धराली को दोबारा बसाएंगे कर्नल अजय कोठियाल, सीएम धामी ने दी जिम्मेदारी

Tue Aug 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर कर्नल अजय कोठियाल पर भरोसा जताया है और उन्हें एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्नल अजय को हाल ही में भीषण आपदा से प्रभावित […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में