Pm Modi Dehradun Meeting:पीएम मोदी ने देहरादून में की हाई लेवल बैठक, 1200 करोड़ की तात्कालिक वित्तीय सहायता की घोषणा

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून आये और उत्तराखण्ड में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखण्ड में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों के लिए ₹1200 करोड़ की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए ₹2 लाख और घायलों के लिए ₹50,000 की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।प्रधानमंत्री ने हाल ही में आयी बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मिले और उनके प्रयासों की सराहना की।

केंद्र सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cp Radhakrishnan Vice President:सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति, सीएम धामी ने दी बधाई

Fri Sep 12 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर है जहां उन्होंने सी.पी. राधाकृष्णन के भारत के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सी.पी. राधाकृष्णन को भारत के नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति […]

You May Like

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में