
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पार्टी हाईकमान ने एक बार फिर गणेश गोदियाल को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के बाद गोदियाल ने अपने पहले बयान में कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें नहीं बल्कि पूरी टीम को मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और सभी मिलकर आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे। गोदियाल ने कहा कि पार्टी अब नई रणनीति के साथ जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने और भाजपा की नीतियों के खिलाफ मुखर आवाज उठाने का काम करेगी।

