
25 नवंबर 2025 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपने नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम को औपचारिक रूप से लॉन्च किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी नेशनल टैलेंट हंट अभियान आलोक शर्मा ने देहरादून के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम किस शुरूआत की।यह कार्यक्रम पार्टी की विचारधारा, संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों में विश्वास रखने वाली प्रतिभाशाली और ऊर्जावान व्यक्तियों को खोजने के लिए शुरू किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य नए प्रवक्ताओं (स्पोक्सपर्सन), पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर जैसे पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है, ताकि पार्टी के जनाधार को मजबूत किया जा सके और भाजपा की अफवाहों व फेक न्यूज का प्रभावी ढंग से मुकाबला हो सके।
*चयन प्रक्रिया*
यह पांच चरणों में होगी, जिसमें वैचारिक स्पष्टता, राजनीतिक जागरूकता, संचार कौशल, मीडिया उपस्थिति और संवैधानिक मूल्यों की समझ का मूल्यांकन किया जाएगा। कोई नेता या सिफारिश की जरूरत नहीं—यह सीधे प्रतिभाओं से संवाद पर आधारित है।

