Indramani Badoni Jayanty:उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात इंद्रमणि बडोनी की जयंती, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के गांधी के नाम से विख्यात, महान राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणि बडोनी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बडोनी के राज्य निर्माण आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान को भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संघर्ष, त्याग और जनसेवा को समर्पित रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा और जनशक्ति प्रदान की। उनके विचार, संकल्प और राज्यहित के प्रति निस्वार्थ सेवा भाव हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके आदर्शों पर चलते हुए उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सतत् कार्य कर रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Yuvak Marpeet Tehri:टिहरी में मानवता हुई शर्मसार, मां और भाई ने युवक के काटे दोनों हाथ

Wed Dec 24 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   एक युवक ने अपने ही परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उस के ही परिवार ने पहले मिलकर जानलेवा मारपीट कि फिर पीड़ित के दोनों हाथ कटवा दिए गए घटना के बाद पुलिस […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में