Additional Chief Electoral Officer Meeting:अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने की बैठक, फील्ड में कार्य कर रहे अधिकारियों से लिया फीडबैक

 

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में देहरादून जनपद के फील्ड अफसरों के साथ सचिवालय में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ के साथ संवाद स्थापित कर फीडबैक भी लिया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में 12 राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेशों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान संचालित है। निकट भवष्यि में आयोग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में भी एसआईआर अभियान चलाया जा सकता है।

 

ऐसे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी महोदय के निर्देशन में अभी से चरणबद्ध तरीके से तैयारी की जा रही है। मतदाताओं की मैपिंग के लिए आउटरीच कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा किए जा रहे संपर्क एवं अन्य कार्यों की नियमित समीक्षा अनिवार्य है। जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे बीएलओ सुपरवाईजर, बीएलओ, एईआरओ एवं ईआरओ के बीच बेहतर समन्वय से ही मैपिंग का कार्य आसानी से पूरा हो सकेगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने संवाद के दौरान विभिन्न विधासभाओं से पहुंचे बीएलओ सुपरवाईजर एवं बीएलओ को मैपिंग के दौरान आ रही समस्याएं सुनते हुए ईआरओ को उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को दी जाने वाली ट्रेनिंग मैटीरियल को और आसान बनाने एवं वीडियो फार्मेट में बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बीएलओ को सोशल मीडिया एवं वॉट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने संबंधित जानकारी मतदाताओं से साझा करने की अपील की।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Uttarakhand Development Fair:सीएम धामी ने पीपलकोटी में 24वें बंड विकास मेले में की शिरकत, राजराजेश्वरी मंदिर कुरुड़ के सौंदर्यीकरण की घोषणा

Fri Dec 26 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेमलडाला पीपलकोटी में 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऐसे मेले स्थानीय उत्पादों को मंच प्रदान करते हैं […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में