Chardham Yatra Record:चार धाम में आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विगत शनिवार सांय 7:00 बजे तक बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 02 लाख 38 हजार 590 तीर्थ यात्रियों ने दर्शनों का पुण्य लाभ प्राप्त किया। शनिवार को 55 हजार 998 से तीर्थ यात्री चार धाम पहुंचे।

*बद्रीनाथ धाम में 37 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन*

बद्रीनाथ धाम में कपाट खुलने की तिथि 23 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 37,884 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 13,107 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

*केदारनाथ धाम में पहुंचे सबसे अधिक 1,24,782 तीर्थ यात्री*

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 22 अप्रैल से चार दिनों के भीतर 1,24,782 तीर्थयात्री धाम पहुंचे। शनिवार को धाम में 31,160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

*यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 75,924 श्रद्धालु पहुंचे*

यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपट खुलने की तिथि 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 75,924 तीर्थ यात्रियों ने धामों में दर्शन किए। यमुनोत्री धाम में आज 38,206 तीर्थ यात्रियों ने तथा गंगोत्री धाम में 37,718 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Hemkund Sahib Kapat:23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, सीएम धामी से ट्रस्ट अध्यक्ष की मुलाकात

Mon Apr 27 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में