
देहरादून के थानो इलाके मे mdda ने एक पुरानी मस्जिद को नक्शा न होने के कारण सील कर दिया है उसके बाद मुस्लिम सेवा संगठन इस मामले को लेकर सड़कों पर उतर आया है। मुस्लिम सेवा संगठन में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और मस्जिद को खोले जाने की मांग की। मुस्लिम सेवा संगठन का कहना है की मस्जिद के सौंदर्य करण के लिए सरकार ने खुद पैसा दिया और पेयजल विभाग कार्य दाई संस्था थी ऐसे मे नक़्शे की जिम्मेदरी सरकार की थी उस विभग की थी। ऐसे मे अगर मस्जिद को सील किया गया है तो यह गलत है इसलिए मस्जिद को तुरंत खोला जाना चाहिए।

