Mussoorie Car Accident:मसूरी में बड़ा हादसा, गहरी खाई में कार गिरने से चार लोगों की मौत

 

पहाड़ों की रानी मसूरी में बड़ा कार हादसा हो गया जहां मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी चार लोगों की मौत हो गई
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि वाहन सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिरा है, जहां घनी झाड़ियां और दुर्गम भू-भाग होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रथम दृष्टया तेज ढलान पर कार के ब्रेक फेल हो जाने के कारण कार का अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिरना स्पष्ट हुआ हैं। मौके पर पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी मसूरी द्वारा स्वयं मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्यो का जायजा लेते हुए रेस्क्यू टीमो का आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। घटना के संबंध में कार सवार व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मसूरी सीओ अंकित कंडारी ने बताया हादसे की वजह की पड़ताल की जा रही है

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Pm Modi Karyakal:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 साल का कार्यकाल, सीएम धामी ने पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

Wed Jun 10 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने और सर्वाधिक अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने पर देवभूमि उत्तराखण्ड की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com