International Olympiad Diwas:विश्व ओलम्पिक दिवस पर देहरादून जिले में आयोजित होंगे विभिन्न खेल, खिलाडी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

 

देश भर में 23 जून को विश्व ओलम्पिक दिवस मनाया जाएगा। विश्व ओलम्पिक दिवस को लेकर राजधानी देहरादून में भी तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दून जिले की बात करें तो यहाँ विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया की इस वर्ष हो रहे ओलम्पिक दिवस कप लेकर कई खेल सम्मलित किए गए हैँ जिनमे बुसु, हॉकी, फुटबॉल, हैंडबाल, बॉक्सिंग खेलों को शामिल किया गया है।यह आयोजन 20 जून से शुरू होंगे और 23 जून तक चलेंगे।

साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की यह सभी प्रतियोगिता ओपन स्तर पर होंगी जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल से शुरू होंगी जिसकी अंतिम तिथि 19 जून रखी गई है। वही उन्होंने बताया की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Chamoli Car Accident:चमोली के देवाल में नदी में गिरी कार, हादसे में चार लोगों की मौत

Thu Jun 11 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकास खंड में गुरुवार को एक अत्यंत दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। घेस सड़क पर एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में