SIR Campaign Yatra:SIR बनेगा जन आंदोलन, डीएम ने जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी

 

देहरादून में मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की पहल शुरू हो गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आईटी पार्क से मतदाता जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने और त्रुटियों को सुधारने के लिए जागरूक करेंगे। 7 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अभियान में सक्रिय सहयोग करते हुए समय पर अपने प्रपत्र भरकर जमा करें, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाया जा सके।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Meet Arvind Pandey:सीएम धामी ने विधायक अरविंद पांडेय से की मुलाकात, परिजनों से की भेंट

Sun Jun 14 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   गदरपुर ऊधम सिंह नगर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों के स्थलीय निरीक्षण के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक अरविंद पांडेय के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से आत्मीय […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में