Trijuginarayan Motor Marg:बारिश ने शादी में डाला खलल, दो किमी पैदल चले दुल्हा दुल्हन

 

उत्तराखंड में मानसून की बारिश ने पहाड़ों में जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बारिश से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। रूद्रप्रयाग में बारिश के बीच सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण मोटर मार्ग भूस्खलन और सड़क पर आ रहे मलबे-बोल्डर के कारण बार-बार बाधित हो रहा है। इस बीच त्रियुगीनारायण में विवाह करने जा रहे दुल्हा-दुल्हन और बारातियों का वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि दुल्हा दुल्हन को मार्ग अवरूद्ध होने की वजह से करीब दो किमी तक पैदल ही चलना पड़ा। भगवान शिव-पार्वती विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और विवाह समारोहों में शामिल होने वाले लोगों को भी इससे परेशानियां उठानी पड़ रही है।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Cm Dhami Pension:अक्टूबर तक तैयार होंगे छात्रावास, सीएम धामी ने डीबीटी से 9.80 लाख लाभार्थियों को पेंशन राशि की जारी

Tue Jul 7 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग की सभी योजनाएं केवल वर्तमान आवश्यकताओं को नहीं, बल्कि अगले 25 वर्षों की चुनौतियों और आवश्यकताओं को ध्यान […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com