Kanwar Yatra Advisory:कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस की एडवाइजरी, नियमों के पालन की अपील

 

आगामी कांवड़ यात्रा 2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यात्रा के दौरान जुगाड़ वाहन, रेट्रो साइलेंसर, नुकीले हथियार, त्रिशूल, तलवार तथा अन्य घातक वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी। पैदल कांवड़ की ऊंचाई छह फीट और कांवड़ झांकी की अधिकतम ऊंचाई दस फीट निर्धारित की गई है, ताकि विद्युत लाइनों से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस ने सभी शिवभक्तों से वैध पहचान पत्र साथ रखने, शराब और नशीले पदार्थों का सेवन न करने, रेलवे की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार के विवाद या कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न करने की अपील की है। हरिद्वार पुलिस ने कहा कि सभी श्रद्धालु पुलिस और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग करें, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, अनुशासित और सकुशल संपन्न हो सके।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dhami Cabinet Meeting:धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, उच्च शिक्षा और रोजगार जैसे अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी

Fri Jul 10 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, शिक्षा, पर्यटन, वित्तीय प्रशासन, युवाओं के रोजगार, वन संरक्षण तथा सुशासन को गति देने वाले अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com