Digital Youth Festival:27 जुलाई से शुरू होगा डिजिटल यूथ फेस्टिवल, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

उत्तराखण्ड के युवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने, उनकी रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा राज्य की संस्कृति, पर्यटन, खेल एवं स्थानीय पहचान को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित करने के उद्देश्य से *युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखण्ड* द्वारा *राज्य युवा महोत्सव* के अंतर्गत *“डिजिटल यूथ फेस्टिवल”* का आयोजन किया जा रहा है। यह अभिनव कार्यक्रम *27 जुलाई (सोमवार)* से प्रारम्भ होगा।

डिजिटल यूथ फेस्टिवल चार सप्ताह तक संचालित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक सप्ताह *एक फिटनेस चैलेंज* एवं *एक सांस्कृतिक/रचनात्मक चैलेंज* आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सकारात्मक डिजिटल मंच उपलब्ध कराना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना, उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन स्थलों का प्रचार-प्रसार करना तथा युवाओं की रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है।

कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के *15 से 29 वर्ष* आयु वर्ग के सभी युवा *व्यक्तिगत अथवा टीम* के रूप में प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए *Fit Uttarakhand App* पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। इसी प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से प्रतिभागी अपनी वीडियो, रील एवं अन्य निर्धारित प्रविष्टियाँ अपलोड करेंगे तथा प्रतियोगिता से संबंधित सभी जानकारियाँ, लीडरबोर्ड एवं डिजिटल प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध होंगे।

चार सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत सूर्य नमस्कार, पुश-अप, स्क्वाट, स्किपिंग सहित विभिन्न फिटनेस चैलेंज आयोजित किए जाएंगे। साथ ही उत्तराखण्ड की संस्कृति, स्थानीय पहचान, पर्यटन, फोटोग्राफी एवं प्रतिभा प्रदर्शन से संबंधित रचनात्मक प्रतियोगिताएँ भी आयोजित होंगी, जिनके माध्यम से युवा अपने क्षेत्र की विशेषताओं एवं अपनी प्रतिभा को डिजिटल मंच पर प्रस्तुत कर सकेंगे।

प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन प्रत्येक जनपद में गठित *जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति* द्वारा किया जाएगा। समिति में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, खेल विभाग तथा जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी शामिल होंगे। समिति द्वारा *फिटनेस एवं सांस्कृतिक श्रेणी* में पृथक-पृथक *प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय* स्थान का चयन किया जाएगा। समिति का निर्णय अंतिम एवं मान्य होगा।

जनपद स्तर पर चयनित विजेताओं को *राज्य युवा महोत्सव* के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रतिभागियों की प्रविष्टियों को विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे उन्हें व्यापक पहचान प्राप्त हो सके।

विभाग ने प्रदेश के सभी युवाओं से इस अभिनव डिजिटल अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, फिटनेस, नवाचार, संस्कृति एवं सकारात्मक डिजिटल सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक व्यापक अभियान है।

*पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी Fit Uttarakhand App डाउनलोड कर पंजीकरण कर सकते हैं।*

अधिक जानकारी हेतु:

<span;><span;>* *www.khelouk.in*

<span;><span;>* *www.meroyuva.com*

<span;><span;>* *Instagram: @uksportsdept @officialukprd*

<span;><span;>* *ई-मेल:* [ykprd.uk@gmail.com]

<span;><span;>* *मोबाइल:* +91 93687 7645

9

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com