उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो चली जहां एक के बाद एक दिग्गज नेता प्रदेश का दौरा कर रहे है तो वहीं बीजेपी के लिए अक्टूबर का महीना काफी अहम माना जा रहा है
अक्टूबर में उत्तराखंड में बड़ा सियासी मूव देखने को मिलेगा जहां भाजपा संगठन की बैठकों से लेकर पीएम मोदी के संभावित केदारनाथ दौरे तक प्रदेश में हलचल तेज होती नजर आ रही है। संगठन के बड़े पदाधिकारियों के उत्तराखंड पहुंचने और पार्टी की अहम बैठकों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित दौरे की तैयारियां भी जोर पकड़ रही हैं। 22 से 25 अक्टूबर के बीच पीएम मोदी के केदारनाथ पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को लेकर केदारनाथ धाम में सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़ी तैयारियां तेज की गई हैं. SPG की टीम केदारनाथ पहुंचकर धाम का निरीक्षण भी कर चुकी है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि प्रधानमंत्री का केदारनाथ दौरा तय होता है तो करीब चार साल बाद नरेंद्र मोदी बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचेंगे और पूजा अर्चना करेंगे
