द यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ में हर्षोल्लास से मनाया गया “आग़ाज़’ 26, युवाओं ने दिखाया अपने टेलेंट का जादू

ठेठ यूनिवर्सिटीऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ ( यू.एन.डब्ल्यू.एच.) देहरादून में “आग़ाज़’ 26 – प्रेशर पार्टी एवं दीपावली महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार प्रांजल दाहिया ने सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शिरकत की।

फ्रेशर्स पार्टी और दीपावली के इस उत्सव की शुरुआत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सुभाष चन्द्र, ट्रस्टी एवं प्रबंध निदेशक नितेश कुमार, निदेशक एवं उपाध्यक्ष श्री आशीष दाहिया, हर्षवर्धन (सचिव), कुलपति प्रो. (डॉ.) विजय मित्तल,के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मंत्रोस्तुति से की गई।‌ इसके साथ ही उन्होंने सेलिब्रिटी गेस्ट हरियाणवी म्युज़िक इंडस्ट्री का जाना- माना चहरा, बहेतरीन कलाकार और डांस परफॉरमर प्रांजल दाहिया को अंग:वस्त्र, पुष्पपुंज और स्मृति चिन्ह् भेंट कर सम्मानित भी किया।

मुख्य अतिथि के रूप में पवन सैनी , पूर्व विधायक (हरियाणा) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

 

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ. ) विजय मित्तल ने स्वागत सम्बोधन प्रेषित करते हुए कहा कि ” आज की शाम ना केवल अपनी संस्कृति को जीवंत रखने के लिए है बल्कि यह इस सत्र की नई पीढ़ी जिन्हें हम फ्रेशर्स भी कहते हैं , को यू.एन.डब्ल्यू.एच. परिवार में पूरे दिल से शामिल करने के लिए भी है।
साथ ही उन्होंने “अभी आग़ाज़ है तेरा बहुत कुछ सीखना है,कमर कसनी है बाक़ी , मुट्ठी भींचना है” ‘ गीत के साथ सभी दर्शकों में जोश और आत्मविश्वास भर दिया।
अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि आज का यह फेस्ट केवल एक औपचारिकता नहीं है बल्कि आपकी काबिलियत, क्रिएटिविटी , सहयोग , उत्साह और नई यादों का प्रतिक है।

आग़ाज़’26 की शुरुआत रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से की गई। पहले चरण में सास्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की परम्परागत कला एवं संस्कृति का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इसमें जहाँ एक ओर छात्र- छात्राओं ने गणेश वन्दना, दुर्गा वन्दना पर शास्त्रिय नृत्य प्रस्तुत किया वहीं उत्तराखंडी लोकनृत्य और हरियाणवी बॉलीवुड मिक्स डांस ने समा बांध दिया। साथ ही विश्वविद्यालय की शिक्षिकाओं मीनाक्षी घिल्डियाल और अदिति रावत की बॉलीवुड डांस प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। जहाँ एक ओर छात्र- छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के ज़रिए अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया , वहीं दूसरी ओर मंझे हुए मॉडल्स की तरह रेम्पवॉक कर युवा छात्र- छात्राओं ने बता दिया कि स्वैग और आधुनिकता के मामले में भी वें किसी से कम नहीं।

फेस्ट के दूसरे चरण में प्रतिभागी विजेताओं के नाम की घोषणा के साथ- साथ मिस्टर और मिस फ्रेशर्स का चयन किया गया। मिस्टर फ्रेशर बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र आर्यन रहे। और मिस फ्रेशर बी. ए. एल. एल. बी. प्रथम वर्ष की छात्रा अनन्या रहीं। विजेताओं को विश्वविद्यालय के ट्रस्टी और मैनेजमेंट टीम के हाथों क्रॉऊन और पुरस्कार भेंट किए गए।

आग़ाज़’26, का आखिरी भाग सेलिब्रिटी म्यूजिकल नाइट के नाम रहा।
प्रांजल दाहिया ने “हो मेरो बालम थानेदार चलावे जिप्सी…..
“उड़ा यो कबूतर मेरे ढूंढे पे बैठा….
” तू वारे जाए नोट पिया डीजे पे मटकूंगी….
” बावन गज का दामन, पहर मटक चलूंगी…
जैसे सुपरहिट हरियाणवी गानों पर परफॉरमेंस देकर जहाँ अपनी कला का जलवा बिखेरा वहीं सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया।

द’ यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ का पूरा परिसर गीत- संगीत का आनंद लेते और धूम मचाते युवा छात्र-छात्राओं के जोश और खुशी का साक्षी बना हुआ था।
द” यूनिवर्सिटी ऑफ़ नॉर्थ वेस्ट हिमालयाज़ से शिक्षा ग्रहण कर रहे विदेशी छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और साथ ही भारतीय संस्कृति को निकटता से देखा और समझा।

समारोह का समापन विश्वविद्यालय अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित करते हुए किया। उन्होंने इस समारोह की सफलता का श्रेय पूरे यूएनडब्लयूएच परिवार को दिया और कहा कि भविष्य में भी हम इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे। साथ ही छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में आपके इस नए सफ़र और दिपावली उत्सव के लिए मैं सभी नये छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ देता हूँ और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।”

 

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Devbhumi Parivar Portal:सीएम धामी ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

Mon Nov 2 , 2026
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ तथा ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों पहलें प्रदेश में सुशासन […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में

  • News eye से जुड़ने और विज्ञापन के लिए संपर्क करें +919389292171 , newseye.work@gmail.com