
Ram Rahim Granted Parole : जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 21 दिन की फरलो दे दी है। राम रहीम सिरसा डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहेगा। इसके चलते सोमवार को जेल के आसपास पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। पुलिस की निगरानी में रामरहीम को जेल से डेरे पर ले जाया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस रोहतक पहुंच चुकी है। कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना पुलिस अधिकारियों की तीन दौर की बैठक ले चुके हैं। डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में रामरहीम के साथ पुलिस की टीम को भेजा जा सकता है।
Ram Rahim Granted Parole : राम रहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी
राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 2 साध्वियों से रेप मामले में अगस्त 2017 में सजा सुनाई थी। बाद में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड व रणजीत हत्याकांड में भी उसे सजा हुई। जेल नियमों के तहत कोई भी कैदी पेरोल या फरलो ले सकता है। इसका निर्णय सरकार व जिला प्रशासन को कानून व्यवस्था या दूसरी आपत्तियों को देखकर लेना होता है। पिछले दिनों राम रहीम ने जेल प्रशासन से 21 दिन की फरलो मांगी थी। जेल प्रशासन ने सरकार के पास अर्जी भेजी थी।
Mon Feb 7 , 2022
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it Weather Update : उत्तर भारत में लगातार बदलते मौसम के बीच रविवार से चटक धूप खिली हुई है। हालांकि बुधवार से मौसम फिर करवट लेगा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से बारिश होने का भी अनुमान […]