Husband Put Wife In Gambling : लक्सर से पति—पत्नी के पवित्र रिश्तें को तार—तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति नशे की लत में इतना अंधा हो चुका है कि उसने जुए में अपनी बीवी को दांव पर लगा दिया और इतना ही नहीं हारने के बाद नशेड़ी पति ने जीतने वालों से शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव पत्नी पर डाला। उधर पीड़ित महिला के पत्र के बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह नामजद व दो अज्ञात समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Husband Put Wife In Gambling : नशेड़ी पति की काली करतूत
कलियुगी नशेड़ी पति की ओर से अपनी पत्नी को जुए में दांव पर लगाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि पति ने जुए में हारने के बाद उसपर अन्य जुआरियों के साथ शरीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। इसके साथ ही पीड़िता ने ससुरालियों पर भी दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप लगाया। उधर महिला द्वारा न्यायालय में पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को स्वीकार करते हुए पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह नामजद और दो अज्ञात समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
Husband Put Wife In Gambling : पीड़ित महिला का आरोप
Husband Put Wife In Gambling : महिला ने न्यायालय में पत्र देकर कहा है कि उसका निकाह मार्च 2021 में आसिफ के साथ मुस्लिम—रीति रिवाज से हुआ था जिसमें उसके परिजनों द्वारा सोने—चांदी के जेवरात व मोटरसाइकिल समेत सात लाख की मोटी रकम दहेज में खर्च की थी लेकिन उसके ससुरालवाले लोग शादी के समय से ही दहेज के लिए खुश नहीं थेऔर अक्सर महिला के साथ मारपीट कर कार की डिमांड करते थे। महिला का आरोप है कि उसका पति नशेड़ी और जुआरी है उसके पति ने उसे पहले तीन तलाक दिया और साथ ही अज्ञात जुआरियों के साथ शरीरिक संबंध बनाने के लिए जोर जबरदस्ती की। वहीं महिला ने ससुरालियों व अज्ञात जुआरियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की जिसका पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ये भी पढ़ें : सोलन के टिंबर ट्रेल रोपवे में आई तकनीकी खराबी, हवा में अटकी कई पर्यटकों की सांसे