International Yoga Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज देश योग की बयार में डूबा हुआ है। पीएम मोदी से लेकर उत्तराखंड सीएम तक हर कोई इस योग के रंग में रंगकर योग उत्सव मना रहे है। जहां मैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी देशवासी और दुनिया के सभी लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं की।
तो वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगनगरी ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में हजारों लोगों के साथ योग कर देश के प्रत्येक नागरिक को योग के प्रति जागरूक करते हुए योग के महत्व का संदेश दिया।
International Yoga Day 2022 : तस्वीरों में देखें योग की झलकियां
देवभूमि उत्तराखंड में केदारघाटी से हरिद्वार, ऋषिकेश के गंगा तट तक योग उत्सव मनाया जा रहा है। सीएम से लेकर मंत्री और तमाम राजनीतिक पार्टियां प्राकृतिक सौंदर्य के बीच योग कर निरोग रहने का संदेश दे रहे है। तो वहीं आईटीबीपी प्रथम वाहनी सुनील के जवानों द्वारा 14000 फीट से अधिक ऊंचाई वाले भारत चीन सीमा में रिमखीम में योग किया गया।
International Yoga Day 2022 : उधर टिहरी बांध की झील किनारे विधायक किशोर उपाध्याय ने योग शिविर का शुभारंभ करते हुए आईटीबीपी, स्थानीय लोगों और योग साधकों ने झील में योगाभ्यास किया। इसके साथ ही केदारनाथ में विश्व योग दिवस पर मंदिर के पास एक साथ 500 लोगों ने योग करते हुए जागरूकता का संदेश दिया। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी योग किया।
ये भी पढ़ें : नशेड़ी पति ने जुए में दांव पर लगा डाली पत्नी, हारने के बाद बनाया जीतने वालों से शारीरिक संबंध का दबाव