Cm Dhami On Delhi Bomb:सीएम धामी ने दिल्ली विस्फोट पर जताया दुख, पुलिस को दिए हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है और इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंता का विषय है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनज़र राज्य के पुलिस महानिदेशक को पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Editor1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

BV Purushottam Meeting:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की चार जिलों की समीक्षा, बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा

Tue Nov 11 , 2025
Share on Facebook Tweet it Pin it Share on Facebook Tweet it Pin it   मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने को सचिवालय में वीडियो कॉफ्रेंस में माध्यम से देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों, बीएलए की […]

You May Like

Breaking News

पढ़ें अब विभिन्न भाषाओं में